Book AppointmentContact Us:admin@kildaremedical.com.auWe Are A Bulk Billing Practice

बहुभाषी रोगी सूचना पुस्तकालय


Kildare Road Medical Centre building front in Blacktown with clinic signage
GP appointment for bulk billed mental health care plan in Blacktown
Doctors in Blacktown providing general practice and bulk billing services at Kildare Road Medical Centre
General practitioner working on computer with DPA and FSP support in Australia

KILDARE ROAD मेडिकल सेंटर में आपका स्वागत है

Kildare Road मेडिकल सेंटर, जिसे KRMC भी कहा जाता है, 36 Kildare Road, Blacktown में स्थित एक जनरल प्रेक्टिस (क्लिनिक) और स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र (हेल्थ केयर सेंटर) है। यह केंद्र 2010 से Blacktown समुदाय की सेवा करता आ रहा है। स्वतंत्र डॉक्टर (जी.पी.) प्रैक्टिस से सेवा प्रदान करते हैं, जिन्हें KRMC की नर्सिंग, रिसेप्शन और प्रशासनिक कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त है। विशेषज्ञ और संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर (एलाएलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स) भी केंद्र से सेवाएँ प्रदान करते हैं।

रोगी दैनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं, निवारक देखभाल, स्थायी समस्याओं, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, रेफरल और चयनित प्रक्रियाओं के लिए यहाँ आ सकते हैं। बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों के लिए देखभाल उपलब्ध है। कई परामर्शदाता डॉक्टर अंग्रेज़ी के अलावा अन्य भाषाएँ बोलते हैं। रिसेप्शन कर्मचारी, उपलब्धता के अधीन, रोगियों को उनकी पसंदीदा भाषा बोलने वाले डॉक्टर की पहचान करने में मदद कर सकते हैं।

KRMC का लक्ष्य स्वास्थ्य-देखभाल सेवा को समझने और प्राप्त करने में आसान बनाना है। रोगियों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे प्रश्न पूछें और डॉक्टर को अपनी उन सांस्कृतिक, धार्मिक, पारिवारिक या संचार संबंधी आवश्यकताओं के बारे में बताएं जो उनकी देखभाल को प्रभावित कर सकती हैं।



स्थान, पहुँच (ऐक्सेस) और कार्य-समय

KRMC 36 Kildare Road, Blacktown NSW 2148 2148 पर स्थित है। यह Blacktown ट्रेन स्टेशन और Westpoint शॉपिंग सेंटर से थोड़ी पैदल दूरी पर स्थित है। ऑनसाइट पार्किंग में सुलभ (दिव्यांग) पार्किंग सुविधा शामिल है। नजदीक में अन्य पार्किंग उपलब्ध है, और Westpoint अपनी शर्तों के अधीन सीमित मुफ्त पार्किंग प्रदान करता है।

क्लिनिक का कार्य-समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक, और शनिवार-रविवार को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है। क्लिनिक सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहती है। पैथोलॉजी, फार्मेसी, एलाइड हेल्थ, रेडियोलॉजी और विशेषज्ञ सेवाओं के समय अलग-अलग हो सकते हैं। यात्रा करने से पहले KRMC वेबसाइट देखें या रिसेप्शन से संपर्क करें।

बुकिंग करते समय रिसेप्शन को बताएं यदि आप व्हीलचेयर का उपयोग करते हैं, आपको मोबिल्टी सहायता की आवश्यकता है, आपकी सुनने या देखने की शक्ति से जुड़ी आवश्यकताएँ हैं, या आपको बातचीत संवाद करने के लिए अतिरिक्त समय की ज़रूरत है तो।



अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें

अपॉइंटमेंट्स HotDoc के माध्यम से, (02) 8822 3000 पर रिसेप्शन को कॉल करके, या केंद्र में जाकर बुक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग में भाग लेने वाले डॉक्टरों के उपलब्ध समय दिखाए जाते हैं। जब अपॉइंटमेंट का सही प्रकार स्पष्ट न हो या सेवा ऑनलाइन सूचीबद्ध न हो, तो रिसेप्शन को कॉल करें।

यदि अपॉइंटमेंट कई समस्याओं, मानसिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य मूल्यांकन, स्थायी बीमारी की समीक्षा, कार्यस्थल चिकित्सा, प्रक्रिया, फॉर्म या रिपोर्ट के लिए है, तो रिसेप्शन को बताएं। एक लंबी या विशेष रूप से तैयार की गई अपॉइंटमेंट की आवश्यकता हो सकती है। कुछ प्रक्रियाओं के लिए प्रारंभिक परामर्श आवश्यक है।

व्यक्तिगत और टेलीहेल्थ अपॉइंटमेंट्स उपलब्ध हो सकते हैं। टेलीहेल्थ आपात स्थितियों के लिए या जब जांच, परीक्षण या प्रक्रिया की आवश्यकता हो, तब उपयुक्त नहीं होता है। मेडिकेयर पात्रता नियम लागू होते हैं, और एक निजी शुल्क लागू हो सकता है। रिसेप्शन कर्मचारी अपॉइंटमेंट के प्रकार और अपेक्षित शुल्क के बारे में बता सकते हैं।

डॉक्टर की उपलब्धता बदल सकती है। तात्कालिक चिकित्सा समस्याओं के लिए ईमेल, सोशल मीडिया या वेबसाइट के पूछताछ फॉर्म का उपयोग न करें।



अपॉइंटमेंट के लिए तैयारी करना

अपना मेडिकेयर या डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स कार्ड, कोई भी रियायती कार्ड, और यदि अनुरोध किया जाए तो फोटो पहचान पत्र साथ लाएँ। नए रोगियों को पंजीकरण और सहमति संबंधी जानकारी पूरी करने के लिए समय से पहले आना चाहिए। अपने संपर्क और मेडिकेयर विवरणों को अपडेट (नवीनतम) रखें।

दवाओं, विटामिनों और सप्लीमेंट्स की वर्तमान सूची खुराकों सहित साथ लाएँ। साथ ही प्रासंगिक अस्पताल या विशेषज्ञ पत्र, टेस्ट परिणाम, इमेजिंग रिपोर्ट, टीकाकरण रिकॉर्ड, कार्यस्थल दस्तावेज़ या फॉर्म भी लाएँ। अभिभावक अपने बच्चे का स्वास्थ्य रिकॉर्ड अपने साथ लाना चाह सकते हैं। महत्वपूर्ण लक्षण, वे कब शुरू हुए और अपने प्रश्न लिखें।

डॉक्टर को एलर्जियों, गर्भावस्था या स्तनपान, हाल ही में अस्पताल में मिली देखभाल, और कहीं ओर से प्रिस्क्राइब की गई दवाओं के बारे में बताएं। उचित चिकित्सकीय सलाह के बिना दवा लेना बंद न करें या बदलें नहीं।

जहाँ उपयुक्त हो, एक सहायक व्यक्ति साथ में उपस्थित हो सकता है। संवेदनशील चर्चाओं के लिए एक पेशेवर दुभाषिया अधिक उपयुक्त हो सकता है। बच्चों को जटिल या निजी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का भाषांतरण नहीं करना चाहिए।



संचार और भाषा संबंधी सहायता

स्पष्ट संचार सुरक्षित स्वास्थ्य देखभाल में समर्थन देता है। KRMC में परामर्श-सेवा दे रहे कई डॉक्टर (जी.पी.) एक से अधिक भाषाएँ बोलते हैं। रिसेप्शन कर्मचारी से पूछें कि कौन से डॉक्टर आपकी पसंदीदा भाषा बोलते हैं और यह कि क्या अपॉइंटमेंट उपलब्ध है। बुक करते समय भाषा कौशल और उपलब्धता की पुष्टि की जानी चाहिए।

यदि आपको दुभाषिए या किसी अन्य संचार समायोजन की आवश्यकता हो तो कृपया रिसेप्शन को पहले से सूचित करें। दुभाषिया की व्यवस्था स्वचालित नहीं होती है और इसकी पुष्टि करनी आवश्यक है। एक पेशेवर दुभाषिया सटीक संचार और गोपनीयता में सहायता कर सकता है। एक विश्वसनीय सहायक व्यक्ति भी सहमति और चिकित्सीय परिस्थितियों के अधीन उपस्थित हो सकता है।

डॉक्टर से अनिश्चित बात को दोहराने, समझाने या लिखने के लिए कहें। जाने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप अगले कदम को समझते हैं, जैसे कि कोई परीक्षण, दवा, रेफरल, फॉलो-अप या तत्काल समीक्षा।



बल्क बिलिंग और संभावित शुल्क

KRMC में कई मेडिकेयर-पात्र डॉक्टरी (जी.पी.ए) परामर्शों का बल्क बिल किया जाता है। जब किसी सेवा का बल्क बिल किया जाता है, तो स्वास्थ्य पेशेवर सीधे मेडिकेयर को बिल भेजते हैं और उस सेवा के लिए रोगी को अपनी जेब से कोई खर्च नहीं करना पड़ता है।

मेडिकेयर द्वारा कवर नहीं की गई, मेडिकेयर पात्रता आवश्यकताओं को पूरा नहीं करने वाली, या अतिरिक्त लागत शामिल करने वाली सेवाओं पर शुल्क लागू हो सकते हैं। उदाहरणों में कुछ प्रक्रियाएँ, ड्रेसिंग, टीके, चिकित्सा रिपोर्ट, फॉर्म, कार्यस्थल चिकित्सा परीक्षण, निजी परामर्श, वैध मेडिकेयर कार्ड उन रोगियों के लिए सेवाएँ जिनके पास वैध मेडिकेयर कार्ड नहीं होता है, और कुछ विशेषज्ञ या एलाइड हेल्थ अपॉइंटमेंट्स शामिल हो सकती हैं। पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, फार्मेसी और अन्य प्रदाता अपनी बिलिंग व्यवस्थाएँ स्वयं निर्धारित या लागू करते हैं।

अपॉइंटमेंट या प्रक्रिया से पहले संभावित शुल्क के बारे में रिसेप्शन से पूछें। अंतिम सेवा और शुल्क क्लिनिक के (नैदानिक) मूल्यांकन और आवश्यकताओं पर निर्भर कर सकते हैं। मेडिकेयर पात्रता, बल्क बिलिंग, रिबेट्स और जेब से होने वाली लागतें बदल सकती हैं।



सामान्य ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य देखभाल शब्दावली

एक जनरल प्रेक्टिशनर, या जीपी, एक ऐसा डॉक्टर है जो पहला-संपर्क और निरंतर देखभाल प्रदान करता है। डॉक्टर (जी.पी.) लक्षणों का आकलन कर सकता है, कई समस्याओं का प्रबंधन कर सकता है, जब उचित हो दवाएं लिखकर दे सकता है, परीक्षणों का अनुरोध कर सकता है और रोगी को रेफर कर सकता है।

रेफरल एक पत्र या इलेक्ट्रॉनिक अनुरोध होता है जो किसी विशेषज्ञ या किसी अन्य सेवा के लिए किया जाता है। कुछ सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट या मेडिकेयर रिबेट से पहले एक वैध रेफरल आवश्यक है। रेफ़रल की समाप्ति तिथि हो सकती है।

पैथोलॉजी का अर्थ प्रयोगशाला परीक्षण है, जैसे रक्त, मूत्र या स्वैब परीक्षण। रेडियोलॉजी या मेडिकल इमेजिंग में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और अन्य स्कैन शामिल हैं। आमतौर पर एक अनुरोध प्रपत्र आवश्यक होता है, और जिस व्यक्ति ने परीक्षण का आदेश दिया होता है, परिणाम सामान्यतः उसे प्राप्त होता है।

एलाइड हेल्थ प्रोफेशनलों में फिजियोथेरेपिस्ट और अन्य चिकित्सक शामिल हैं जो गतिशीलता, रिकवरी, पोषण या दैनिक कार्य में सहायता करते हैं। विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) वह डॉक्टर होता है जिसे किसी विशेष क्षेत्र में एडवांस्ड प्रशिक्षण प्राप्त होता है। उनकी फीस डॉक्टर (जी.पी.) के बिल से अलग होती है।

प्रिस्क्रिप्शन दवा दिए जाने को अधिकृत करता है। रिपीट (दोबारा प्रिस्क्रिप्शन दिए जाने) के लिए सुरक्षा और निगरानी की समीक्षा हेतु अभी भी परामर्श की आवश्यकता हो सकती है। टेलीहेल्थ उपयुक्त होने पर फोन या वीडियो परामर्श है।

MyMedicare ऑस्ट्रेलिया की स्वैच्छिक रोगी पंजीकरण प्रणाली है। कोई रोगी किसी एक पसंदीदा प्रैक्टिस में पंजीकरण कर सकता है और एक पसंदीदा डॉक्टर (जी.पी.) को नामित कर सकता है।



दैनिक सामान्य चिकित्सा देखभाल

डॉक्टर (जी.पी.) नए लक्षणों का आकलन कर सकता है और स्थायी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के प्रबंधन में मदद कर सकता है। अपॉइंटमेंट के कारणों में बुखार, खांसी, संक्रमण, दर्द, सिरदर्द, पेट या आंतों के लक्षण, मामूली चोटें, त्वचा संबंधी समस्याएं, नींद संबंधी समस्याएं, दवाओं से संबंधित प्रश्न, यौन स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं, मेडिकल प्रमाणपत्र और अस्पताल में देखभाल के बाद फॉलो-अप शामिल हो सकते हैं।

डॉक्टर रोगी के लक्षणों, चिकित्सा इतिहास (मेडिकल हिस्ट्री), दवाओं, जांच के निष्कर्षों और चिकित्सीय आवश्यकताओं पर विचार करेगा। डॉक्टर स्व-देखभाल, निगरानी, पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन), पैथोलॉजी, इमेजिंग, कोई प्रक्रिया, रेफरल या फॉलो-अप अपॉइंटमेंट की सलाह दे सकते हैं। परीक्षण, नुस्खे, रेफरल और उपचार अपने आप से  नहीं दिए जाते हैं; ये व्यक्तिगत मूल्यांकन और चिकित्सीय उपयुक्तता पर निर्भर करते हैं।

जब कई असंबंधित मुद्दों पर चर्चा करनी हो, तो लंबी अपॉइंटमेंट बुक करें। नए गंभीर लक्षणों के लिए नियमित अपॉइंटमेंट की बजाय तत्काल या आपातकालीन देखभाल की आवश्यकता हो सकती है।



बच्चों और किशोरों का स्वास्थ्य

परामर्शदाता डॉक्टर (जी.पी.ए) शिशुओं, बच्चों और किशोरों के लिए देखभाल-सेवा प्रदान कर सकते हैं। अपॉइंटमेंट्स अचानक से होने वाली (एक्यूट) बीमारी, वृद्धि और विकास, टीकाकरण, अस्थमा, एलर्जी, त्वचा संबंधी समस्याएं, नींद, व्यवहार, स्कूल संबंधी चिंताएं, निवारक स्वास्थ्य और किशोर कल्याण से संबंधित हो सकते हैं।

स्कूल, अस्पताल या अन्य चिकित्सकों से प्रासंगिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड, दवाएं और जानकारी साथ लाएं। यदि कई चिंताओं या विकासात्मक मूल्यांकनों पर चर्चा करनी हो तो रिसेप्शन कर्मचारी को बताएं, ताकि पर्याप्त समय व्यवस्थित किया जा सके।

युवा लोग कभी-कभी अपनी उम्र, समझ और चिकित्सीय स्थिति के आधार पर डॉक्टर से निजी तौर पर बात कर सकते हैं। डॉक्टर गोपनीयता के साथ विवरण देंगे और साथ ही यह भी बताएँगे कि सुरक्षा या कानूनी कारणों से जानकारी कब साझा करनी पड़ सकती है। जब कोई बच्चा बहुत बीमार हो, उसे सांस लेने में कठिनाई हो, वह असामान्य रूप से सुस्त हो या अन्य गंभीर लक्षण दिखा रहा हो, तो माता-पिता या अभिभावक को तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।



महिलाओं का स्वास्थ्य, प्रजनन और यौन स्वास्थ्य

महिलाएं मासिक धर्म संबंधी चिंताओं, गर्भनिरोधक, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) स्क्रीनिंग, स्तन संबंधी समस्याओं, प्रजनन क्षमता और गर्भधारण पूर्व देखभाल, गर्भावस्था संबंधी देखभाल, प्रसवोत्तर स्वास्थ्य, रजोनिवृत्ति, यौन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और निवारक जांच के लिए क्लिनिक में अपॉइंटमेंट बुक कर सकती हैं। रोगी उपलब्धता के अधीन महिला डॉक्टर (जी.पी.) की मांग कर सकते हैं।

कुछ परामर्श चिकित्सकों ने महिलाओं के स्वास्थ्य में अतिरिक्त प्रशिक्षण लिया होता है या इसमें उनकी रूचि होती है। चयनित डॉक्टर गर्भनिरोधक इम्प्लांट या अंतर्गर्भाशयी उपकरण सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं, जिसमें मूल्यांकन, प्रत्यारोपण या इन्हें निकाला जाना शामिल है। इन प्रक्रियाओं के लिए एक उपयुक्त अपॉइंटमेंट आवश्यक है और संभवतः एक प्रारंभिक परामर्श की आवश्यकता हो सकती है। बुकिंग करने से पहले उपलब्धता, चिकित्सीय उपयुक्तता और शुल्क की पुष्टि की जानी चाहिए।

परामर्श कानूनी और सुरक्षा आवश्यकताओं के भीतर गोपनीय रहता है। डॉक्टर को प्रासंगिक दवाओं, एलर्जियों, गर्भावस्था, स्तनपान और पिछले उपचारों के बारे में बताएं। डॉक्टर व्यक्तिगत स्थिति का आकलन करने के बाद जांच, परीक्षण, इमेजिंग, उपचार, अनुवर्ती कार्रवाई या रेफरल की सिफारिश कर सकते हैं।



पुरुषों का स्वास्थ्य

पुरुष सामान्य स्वास्थ्य, रक्तचाप, मधुमेह (डायबिटीज) का जोखिम, हृदय के स्वास्थ्य, वजन, नींद, मानसिक स्वास्थ्य, धूम्रपान, शराब के सेवन, यौन स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता, मूत्र संबंधी लक्षण, प्रोस्टेट संबंधी चिंताएँ, त्वचा में बदलाव और दीर्घकालिक स्थितियों के बारे में डॉक्टर (जी.पी.) से परामर्श कर सकते हैं।

कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ निजी या चर्चा करने में कठिन महसूस हो सकती हैं। कानूनी और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के अंतर्गत जीपी परामर्श गोपनीय होते हैं। सटीक जानकारी देने से डॉक्टर को जोखिम का आकलन करने और उपयुक्त विकल्पों पर चर्चा करने में मदद मिलती है। जाँच में उम्र, लक्षणों, पारिवारिक इतिहास (फैमिली हिस्ट्री) और अन्य जोखिम कारकों के आधार पर प्रश्न पूछे जाने, परीक्षण या जांच शामिल हो सकते हैं। स्क्रीनिंग और उपचार व्यक्तिगत चिकित्सीय आवश्यकता के अनुसार अनुशंसित किए जाते हैं, न कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक मानक पैकेज के रूप में।



स्थायी बीमारी का प्रबंधन और देखभाल की योजना

स्थायी स्थिति एक स्वास्थ्य समस्या है जो लंबे समय तक बनी रहती है और जिसके लिए नियमित निगरानी की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरणों में मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, गुर्दे की बीमारी और कुछ दीर्घकालिक दर्द या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्थितियाँ शामिल हैं।

निरंतर देखभाल में नियमित डॉक्टरी (जी.पी.) समीक्षा, नर्सिंग सहायता, दवाओं की समीक्षा, माप, पैथोलॉजी, इमेजिंग, जीवनशैली पर चर्चा, कार्य योजनाएँ और विशेषज्ञों या एलाइड हेल्थ प्रोफेशनलों के साथ समन्वय शामिल हो सकता है। पात्र रोगी मेडिकेयर-वित्तपोषित स्थायी समस्याओं के प्रबंधन की योजना या संबंधित सेवाओं तक पहुँच प्राप्त कर सकते हैं। पात्रता और सहायता का प्रकार वर्तमान मेडिकेयर नियमों और रोगी की आवश्यकताओं पर निर्भर करता है।

निरंतरता सहायक हो सकती है। जहाँ संभव हो, उसी डॉक्टर (जी.पी.ए) या डॉक्टरों के एक छोटे समूह के साथ अपॉइंटमेंट बुक करें जिन्हें आपकी चिकित्सीय पृष्ठभूमि की जानकारी हो। यदि लक्षण बदलें तो अगली नियोजित अपॉइंटमेंट का इंतज़ार करने के बजाय पहले ही समीक्षा करवाएँ।



MyMedicare और देखभाल की निरंतरता

MyMedicare एक स्वैच्छिक ऑस्ट्रेलियाई सरकारी कार्यक्रम है जो पात्र रोगियों को एक पसंदीदा जनरल प्रेक्टस (क्लिनिक) के साथ पंजीकरण करने और एक पसंदीदा डॉक्टर (जी.पी.) को नामित करने की अनुमति देता है। पात्रता और वर्तमान कार्यक्रम नियमों के आधार पर, पंजीकरण देखभाल की निरंतरता और कुछ मेडिकेयर सेवाओं तक पहुंच में सहायता कर सकता है।

मेडिकेयर कार्ड या डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स वेटरन कार्ड धारक मरीज रिसेप्शन से KRMC में पंजीकरण के बारे में पूछ सकते हैं। पंजीकरण एक मेडिकेयर ऑनलाइन खाते के माध्यम से भी पूरा किया जा सकता है। रोगी पंजीकृत प्रैक्टिस के भीतर नामित जीपी को, प्रैक्टिस (क्लिनिक) को बदल सकता है, या MyMedicare से बाहर निकल सकता है।

पंजीकरण रोगी को किसी अन्य क्लिनिक में जाने से नहीं रोकता है। यह अपॉइंटमेंट की उपलब्धता, किसी विशेष सेवा या बल्क बिलिंग की गारंटी नहीं देता है। किसी विशिष्ट लाभ पर भरोसा करने से पहले, वर्तमान जानकारी के लिए रिसेप्शन से पूछें या Services Australia के यहाँ जाएँ।



मानसिक स्वास्थ्य सहायता

डॉक्टर (जी.पी.ए) की अपॉइंटमेंट तनाव, चिंता, उदासी, शोक, आघात, नींद संबंधी समस्याएं, बर्नआउट, पदार्थों के उपयोग, संबंधों में कठिनाइयाँ या अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर चर्चा करने के लिए एक शुरुआती स्थान हो सकता है। संभव हो तो लंबी अपॉइंटमेंट बुक करें ताकि सावधानीपूर्वक चर्चा के लिए पर्याप्त समय हो।

डॉक्टर लक्षणों, शारीरिक स्वास्थ्य, दवाओं, सुरक्षा और उपलब्ध सहायता का आकलन कर सकते हैं। आकलन के आधार पर, अगले कदम में डॉक्टर (जीपी) के साथ फॉलो-अप, जीवनशैली सहायता, दवा, रेफरल, या पात्र रोगी के लिए मानसिक स्वास्थ्य उपचार योजना शामिल हो सकती है। मनोवैज्ञानिक और अन्य प्रदाता अपनी फीस स्वयं निर्धारित करते हैं।

तत्काल खतरे या जानलेवा आपात स्थिति के लिए, ट्रिपल जीरो (000) पर कॉल करें। NSW मानसिक स्वास्थ्य लाइन 1800 011 511 पर चौबीसों घंटे उपलब्ध है। जब तत्काल सहायता की आवश्यकता हो, तो ईमेल या सोशल मीडिया के बजाय इन सेवाओं का उपयोग किया जाना चाहिए।



निवारक देखभाल, स्वास्थ्य जाँच और टीकाकरण

रोकथाम संबंधी देखभाल का उद्देश्य स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान करना और टीकाकरण तथा जांच को अपडेट (नवीनतम) रखना है। डॉक्टर (जी.पी.) रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह (डायबिटीज) के जोखिम, धूम्रपान, शराब, पोषण, शारीरिक गतिविधि, नींद, मानसिक स्वास्थ्य, यौन स्वास्थ्य और पारिवारिक इतिहास (फैमिली हिस्ट्री) पर चर्चा कर सकते हैं। आयु, लिंग, चिकित्सीय इतिहास (फैमिली हिस्ट्री) और जोखिम कारक यह निर्धारित करते हैं कि कौन से परीक्षण उपयुक्त हैं।

पात्र रोगियों को विशिष्ट मेडिकेयर स्वास्थ्य आकलन या स्क्रीनिंग कार्यक्रम प्रदान किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रमों में पात्र लोगों के लिए गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल), स्तन (ब्रेस्ट) और आंत (बॉउल) की जांच शामिल हैं। डॉक्टर (जी.पी.) यह समझा सकता है कि व्यक्तिगत रोगी पर क्या लागू होता है, और जहाँ आवश्यक हो, फॉलो-अप (आगे की) व्यवस्था कर सकता है।

टीकाकरण अपॉइंटमेंट्स में बचपन में लगने वाले नियमित टीके, इन्फ्लूएंजा, COVID-19, यात्रा के टीके (ट्रेवल वैक्सीनेशन) और विशेष आयु, चिकित्सीय स्थितियों, काम या यात्रा के लिए अनुशंसित अन्य टीके शामिल हो सकते हैं। उपलब्धता, सरकारी वित्त पोषण और चिकित्सीय उपयुक्तता भिन्न-भिन्न होती हैं। किसी भी उपलब्ध टीकाकरण रिकॉर्ड को साथ लाएँ और चिकित्सक (डॉक्टर) को पिछली प्रतिक्रियाओं, गर्भावस्था, बीमारी और दवाओं के बारे में बताएँ।



त्वचा की जाँच और त्वचा संबंधी चिंताएँ

परामर्शदाता डॉक्टर (जी.पी.) चकतों (दानों), मुंहासों, संक्रमणों, घावों, लगातार बने रहने वाले छालों, नए या बदलते धब्बों और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं का आकलन कर सकते हैं। अतिरिक्त त्वचा प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टर त्वचा की जांच करते हैं और घावों की अधिक बारीकी से जांच के लिए डर्मेटोस्कोप का उपयोग कर सकते हैं।

मूल्यांकन के बाद, डॉक्टर निगरानी, फोटोग्राफी, पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन), बायोप्सी, फ्रीजिंग, मामूली सर्जरी, रेफरल या देखभाल के किसी अन्य रूप की सिफारिश कर सकते हैं। उपयुक्त विकल्प घाव की उपस्थिति और स्थान, रोगी के इतिहास तथा नैदानिक निष्कर्षों पर निर्भर करता है। एक अलग प्रक्रिया अपॉइंटमेंट की आवश्यकता हो सकती है, और प्रक्रियाओं, ड्रेसिंग या पैथोलॉजी पर शुल्क लागू हो सकते हैं।

किसी ऐसे दाग या घाव के लिए तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएँ जो बदल रहा हो, जिससे रक्तस्राव हो रहा हो, जो ठीक नहीं हो रहा हो या अन्यथा चिंताजनक हो। कोई भी एकल परीक्षण नए या बदलते लक्षणों पर निरंतर ध्यान देने की जगह नहीं ले सकता है।



एलर्जी का आकलन

एलर्जी क्लिनिक एलर्जी संबंधी संभावी स्थितियों वाले बच्चों और वयस्कों के लिए मूल्यांकन प्रदान करती है। चिंताओं में हे फीवर, खाद्य पदार्थों या दवाओं से होने वाली प्रतिक्रियाएँ, पित्ती, एक्जिमा, अस्थमा से संबंधित लक्षण या पुरानी गंभीर एलर्जी संबंधी प्रतिक्रियाएँ शामिल हो सकती हैं।

मूल्यांकन की शुरूआत एक विस्तृत चिकित्सा इतिहास (फैमिली हिस्ट्री) से होती है। क्लिनिकल रूप से उपयुक्त होने पर त्वचा पर सुई चुभोने का (स्किन-प्रिक) परीक्षण या अन्य जांचों पर विचार किया जा सकता है; प्रत्येक रोगी के लिए यह परीक्षण उपयुक्त या आवश्यक नहीं होता है। डॉक्टर बचाव, दवाइयाँ, एक कार्ययोजना, आपातकालीन उपचार, फॉलो-अप (आगे की) देखभाल या रेफरल पर चर्चा कर सकते हैं।

पिछली प्रतिक्रियाओं का विवरण, यदि उपलब्ध हो तो तस्वीरें, अस्पताल के पत्र, परीक्षण के परिणाम और वर्तमान दवाओं की सूची लाएँ। कुछ दवाएं परीक्षण को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन जब तक क्लिनिक या दवा लिखने वाले चिकित्सक द्वारा स्पष्ट निर्देश न दिए जाएं, तब तक उन्हें बंद न करें। साँस लेने में कठिनाई, बेहोशी या अन्य आपातकालीन लक्षणों सहित गंभीर वर्तमान प्रतिक्रिया के लिए 000 पर कॉल करें।



एबोरिजनल (आदिवासी) और टोरेस स्ट्रेट द्वीपसमूह निवासी स्वास्थ्य

KRMC डारुग (Darug) लोगों को इस भूमि के पारंपरिक संरक्षक के रूप में मान्यता देता है और अतीत व वर्तमान के बुजुर्गों का सम्मान करता है। एबोरिजनल और टोरेस स्ट्रेट द्वीपसमूह के निवासी रोगियों का स्वगात है कि वे पंजीकरण करते समय या उपस्थित होते समय अपनी पृष्ठभूमि की पहचान करें। यह जानकारी स्वास्थ्य रिकॉर्ड का हिस्सा मानी जाती है और यह प्रैक्टिस (क्लिनिक) को प्रासंगिक स्वास्थ्य आकलन, निवारक देखभाल और सहायता कार्यक्रमों की पहचान करने में मदद कर सकती है।

देखभाल में सामान्य चिकित्सा, दीर्घकालिक स्थितियों का प्रबंधन, टीकाकरण, स्वास्थ्य आकलन, रेफरल और अन्य सेवाओं के साथ समन्वय शामिल हो सकता है। KRMC पात्र एबोरिजनल और टोरेस स्ट्रेट द्वीपसमूह के निवासियों का समर्थन करने के लिए वेस्टर्न सिडनी इंटीग्रेटेड टीम केयर (Western Sydney Integrated Team Care) के साथ भी काम करता है। कार्यक्रम की उपलब्धता और पात्रता की पुष्टि रिसेप्शन कर्मचारी या उपचार करने वाले चिकित्सक से की जानी चाहिए।



कार्य-संबंधी स्वास्थ्य और चिकित्सा आकलन

चयनित परामर्शदाता डॉक्टर WorkCover परामर्श, रोजगार-पूर्व चिकित्सा जांच और अन्य व्यावसायिक स्वास्थ्य मूल्यांकन प्रदान करते हैं। अपॉइंटमेंट का सही प्रकार, उचित डॉक्टर, उचित दस्तावेज़ और उचित परीक्षण नियोक्ता, बीमाकर्ता, भूमिका और मूल्यांकन के उद्देश्य पर निर्भर करते हैं।

रिसेप्शन कर्मचारी को सही-सही बताएं कि कौन सा मेडिकल परीक्षण आवश्यक है और सभी फॉर्म, पहचान पत्र तथा नियोक्ता या बीमाकर्ता की जानकारी साथ लाएं। कुछ आकलनों के लिए अतिरिक्त समय, सुनने की शक्ति या श्वसन से जुड़े परीक्षण, पैथोलॉजी, इमेजिंग या एक अन्य अपॉइंटमेंट की आवश्यकता होती है। शुल्क लागू हो सकते हैं और उपस्थिति से पहले इसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए।

नैदानिक निष्कर्षों और रिपोर्ट्स की संभाल सहमति, गोपनीयता और कानूनी आवश्यकताओं के अनुसार की जाती है। नियोक्ता का अनुरोध चिकित्सक के स्वतंत्र मूल्यांकन का विकल्प नहीं है।



ऑनसाइट (स्थल पर मौजूद) और विज़िटिंग (आपके स्थान पर आने वाली) सेवाएँ

कई प्रदाता KRMC परिसरों से संचालन करते हैं या यहाँ आते हैं, जिनमें क्लिनिकल लैब्स पैथोलॉजी, स्पेशलिस्ट रेडियोलॉजी ग्रुप, किल्डारे रोड फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, अन्य एलाइड हेल्थ सेवाएँ और परामर्श चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं।

पैथोलॉजी चिकित्सक द्वारा अनुरोधित नमूने एकत्र करती है। रेडियोलॉजी वैध अनुरोध के साथ मेडिकल इमेजिंग की प्रक्रिया करती है। फार्मेसी दवाएं उपलब्ध कराती है। एलाइड हेल्थ पेशेवर गतिशीलता, पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) और कार्यक्षमता जैसी आवश्यकताओं में सहायता करते हैं। केंद्र से परामर्श देने वाले विशेषज्ञों (स्पेशलिस्ट) में सर्जरी, गुर्दे के स्वास्थ्य, वृद्धावस्था चिकित्सा और दर्द चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले डॉक्टर शामिल हैं, हालांकि उपलब्धता बदल सकती है।

प्रत्येक प्रदाता अपनी अपॉइंटमेंट्स, सेवाएँ, घंटे और शुल्क स्वयं प्रबंधित करता है। विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट), इमेजिंग या मेडिकेयर रिबेट के लिए जीपी रेफरल की आवश्यकता हो सकती है। पूछें कि क्या लाना है, परिणाम कैसे भेजे जाएंगे और क्या कोई शुल्क लागू होता है। एक ही इमारत में होने का यह मतलब नहीं है कि हर प्रदाता स्वचालित रूप से समान रिकॉर्ड्स तक पहुँच प्राप्त कर सकता है।



बहुभाषी जी.पी. डॉयरेक्टरी

बहुभाषी जी.पी. डॉयरेक्टरी

यह चयनित डॉयरेक्टरी रोगियों को परामर्श के लिए सामान्य चिकित्सक चुनने में मदद करती है। यह उपलब्धता, नए रोगियों को स्वीकार किए जाने या किसी विशेष सेवा के लिए उपयुक्तता की गारंटी नहीं देता है। रिसेप्शन कर्मचारी के साथ वर्तमान विवरणों की पुष्टि करें।

 

 

Dr Abhilasha Roy

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; हिंदी; मराठी

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: पारिवारिक चिकित्सा; बच्चों का स्वास्थ्य; महिलाओं का स्वास्थ्य; स्थायी रोगरोग; मानसिक स्वास्थ्य; चयनित कार्यस्थल और मोटर-दुर्घटना परामर्श।

 

Dr Chitra Ramaswamy

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; हिंदी; तमिल

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: पारिवारिक स्वास्थ्य; समग्र सामान्य चिकित्सा; रोगी-केंद्रित देखभाल।

 

Dr Anitha Devara

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; तेलुगु; हिंदी

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: महिलाओं का स्वास्थ्य; स्थायी रोग; बच्चों का स्वास्थ्य; बुजुर्गों का स्वास्थ्य; WorkCover परामर्श।

 

Dr Kabir Ahmed

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; बंगाली

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: एबोरिजनल स्वास्थ्य; दीर्घकालिक देखभाल; आपातकालीन चिकित्सा; उपशामक चिकित्सा (पैलिएटिव मेडिसन); एलर्जी का आकलन; चयनित कार्यस्थल चिकित्सा परीक्षण।

 

Dr Nasim Ahmed

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; बंगाली; हिंदी

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: पारिवारिक चिकित्सा; मानसिक स्वास्थ्य; बच्चों का स्वास्थ्य; महिलाओं का स्वास्थ्य; चयनित कार्यस्थल चिकित्सा परीक्षण।

 

Dr Mostafa Baghdadi

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; फ़ारसी

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: दीर्घकालिक रोग; मानसिक स्वास्थ्य; त्वचा संबंधी स्थितियाँ; बच्चों का स्वास्थ्य; वृद्ध व्यक्तियों का स्वास्थ्य; मांसपेशी-हड्डी और संक्रामक समस्याएँ; कार्यस्थल स्वास्थ्य।

 

Dr Sameer Abedi

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; उर्दू; हिंदी

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: दीर्घकालिक रोग; बच्चों का स्वास्थ्य; स्किन कैंसर की दवा; चयनित कार्यस्थल चिकित्सा परीक्षण।

 

Dr Abraham Boules

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; अरबी

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: पारिवारिक चिकित्सा; किशोर और युवा स्वास्थ्य; वजन प्रबंधन; धूम्रपान त्याग; मानसिक स्वास्थ्य; स्थायी रोग और दर्द; यौन और प्रजनन स्वास्थ्य।

 

Dr Julia Khaled

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; बंगाली

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: महिलाओं का स्वास्थ्य; गर्भनिरोध; वजन प्रबंधन; स्थायी रोग; मानसिक स्वास्थ्य; बच्चों का स्वास्थ्य; वृद्ध व्यक्तियों  का स्वास्थ्य।

 

Dr Yvette Castellino

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; उर्दू

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: सामान्य चिकित्सा; महिला स्वास्थ्य।

 

Dr Sultan Ahmad

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; हिंदी; पंजाबी; उर्दू

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: सामान्य चिकित्सा; दीर्घकालिक रोग प्रबंधन; एक्यूट (अचानक से होने वाला) रोग।

 

Dr Angelica Logarta-Scott

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; सेबुआनो; तगालोग

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: पारिवारिक चिकित्सा; स्थायी रोग; त्वचाविज्ञान (डर्मेटोलॉजी); पुरुषों का स्वास्थ्य; उपशामक देखभाल; बच्चों का स्वास्थ्य; महिलाओं का स्वास्थ्य; स्किन कैंसर चिकित्सा।

 

Dr Bharat Jain

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; हिंदी; तेलुगु

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: यूरोलॉजी; वृद्ध व्यक्ति का स्वास्थ्य; आपातकालीन चिकित्सा।

 

Dr Natasha Rahman

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; बंगाली; हिंदी

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: यौन स्वास्थ्य; महिलाओं का स्वास्थ्य; सामान्य चिकित्सा।

 

Dr Veemarajah Vernugopalan

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; तमिल

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: सामान्य चिकित्सा; चयनित कार्यस्थल चिकित्सा परीक्षण।

 

Dr Dharma Suthaharan

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; तमिल

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: महिलाओं का स्वास्थ्य।

 

Dr Guru Yajaman

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; हिंदी; उर्दू; कन्नड़

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: मधुमेह (डायबिटीज); हृदय संबंधी समस्याएअम; अस्थमा; क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज; स्थायी बीमारियों का प्रबंधन; निवारक स्वास्थ्य। डायबिटीज क्लिनिक की देखरेख करते हैं।

 

Dr Arsina Nausheen

भाषाएँ: अंग्रेज़ी; हिंदी; उर्दू

वर्तमान प्रोफ़ाइल पर दिखाए गए मुख्य रुचि के क्षेत्र: महिलाओं का स्वास्थ्य; परिवार नियोजन; त्वचा विज्ञान (डर्मेटोलॉजी); संक्रामक रोग।

 

 



परिणाम, प्रिस्क्रिप्शन, रेफरल और फॉलो-अप (आगे की) कार्रवाई

डॉक्टर से पूछें कि परीक्षण के परिणाम कैसे और कब मिलेंगे। परिणामों की समीक्षा सामान्यतः उस चिकित्सक (डॉक्टर) द्वारा की जाती है जिसने उनका अनुरोध किया था, और कुछ परिणामों के लिए अपॉइंटमेंट की आवश्यकता होती है। यह न मानें कि अगर परीक्षण के बाद डॉक्टर की क्लिनिक आपसे संपर्क नहीं करती है तो इसका अर्थ है कि हर परिणाम सामान्य है। यदि अपेक्षित फॉलो-अप नहीं हुआ है तो रिसेप्शन से संपर्क करें, लेकिन याद रखें कि रिसेप्शन कर्मचारी नैदानिक परिणामों की व्याख्या नहीं कर सकते हैं।

रीपिट प्रिस्क्रिप्शन, रेफरल, सर्टिफिकेट, फॉर्म और रिपोर्ट्स के लिए अपॉइंटमेंट की आवश्यकता हो सकती है। डॉक्टर को इन्हें जारी करने से पहले वर्तमान लक्षणों, निगरानी, दवा की सुरक्षा या रेफरल आवश्यकताओं की समीक्षा करने की आवश्यकता हो सकती है। दवाएं या रेफरल समाप्त होने से पहले पर्याप्त समय दें।

सुझाए गए फॉलो-अप अपॉइंटमेंट का समय लें और अनुरोध किए गए परीक्षण पूरे करें। यदि संपर्क विवरण बदलें तो प्रैक्टिस (क्लिनिक) को सूचित करें। गोपनीयता के लिए, जानकारी पर चर्चा करने से पहले कर्मचारियों को पहचान की पुष्टि करने की आवश्यकता हो सकती है, और विस्तृत नैदानिक जानकारी आम तौर पर साधारण ईमेल या सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं भेजी जाती है।



तत्काल देखभाल, कार्यालय समय के बाद और आपात स्थितियाँ

KRMC आपातकालीन विभाग नहीं है। गंभीर या जानलेवा आपात स्थिति में, ट्रिपल जीरो (000) पर कॉल करें या आपातकालीन विभाग (एमर्जेंसी डिपॉर्टमेंट) में जाएँ। उदाहरणों में सांस लेने में गंभीर कठिनाई, बेहोशी, स्ट्रोक के लक्षण, सीने में बहुत दर्द, भारी रक्तस्राव, गंभीर चोट या तत्काल हानि का जोखिम शामिल हैं। जब असुरक्षित हो तो खुद गाड़ी न चलाएं।

KRMC कार्य-समय के बाद, 13CURE 13 2873 पर आफ्टर-आवर्स (कार्य-समय के पश्चात की) सेवा प्रदान करता है। उपलब्धता और पात्रता की पुष्टि सीधे 13CURE से करें।

हेल्थडायरेक्ट (Healthdirect) 1800 022 222 पर एक पंजीकृत नर्स से 24 घंटे स्वास्थ्य सलाह प्रदान करता है। यदि अंग्रेज़ी आपकी मुख्य भाषा नहीं है, तो 131 450 पर TIS नेशनल को कॉल करें और Healthdirect से कनेक्ट करवाए जाने के लिए कहें। NSW मानसिक स्वास्थ्य सेवा (NSW Mental Health Line) 1800 011 511 पर दिन के 24 घंटे उपलब्ध है।

कार्य-समय के दौरान गैर-आपातकालीन समस्याओं के लिए, रिसेप्शन से संपर्क करें। ईमेल, वेबसाइट फॉर्म और सोशल मीडिया तत्काल चिकित्सीय सेवाएँ नहीं हैं।



संपर्क और मानक प्रकाशन फ़ुटर

Kildare Road मेडिकल सेंटर
36 Kildare Road, Blacktown NSW 2148
फ़ोन: (02) 8822 3000
ईमेल: admin@kildaremedical.com.au
वेबसाइट: www.kildaremedical.com.au
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट्स: HotDoc के माध्यम से उपलब्ध हैं।

यह जानकारी सामान्य है और यह व्यक्तिगत चिकित्सा परामर्श का विकल्प नहीं है। सेवाएँ, परामर्शदाता डॉक्टर, उपलब्धता, कार्य-समय, मेडिकेयर पात्रता और शुल्क बदल सकते हैं। सभी परीक्षण, प्रिस्क्रिप्शन, रेफरल, प्रक्रियाएँ और उपचार सिफारिशें व्यक्तिगत नैदानिक मूल्यांकन और उपयुक्तता पर निर्भर करती हैं। आने से पहले रिसेप्शन कर्मचारी या संबंधित प्रदाता से वर्तमान जानकारी की पुष्टि करें।


    Copyright by Kildare Road Medical Centre 2026. All rights reserved.